Sunday, September 27, 2026

जमशेदपुर में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चलाई लाठी, अपराध पर लगाम या आम लोगों पर सख्ती, वीडियो वायरल

जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ते अपराध के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती तेज कर दी है। इसी दौरान सामने आए एक वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी रात में सड़कों और दुकानों के आसपास मौजूद लोगों को हटाते तथा कुछ लोगों पर लाठियां चलाते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में एलआईसी बिल्डिंग में शनिवार देर रात लगी भीषण आग, चार घंटे में पाया गया काबू

बताया जा रहा है कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस की टीम जनरल स्टोर समेत अन्य स्थानों पर पहुंची, जहां रात में लोग मौजूद थे। पुलिस ने लोगों को वहां से हटने को कहा। वीडियो में कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठी चलाने और लोगों को दौड़ाने के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए रात में पुलिस की गश्ती जरूरी है, लेकिन आम नागरिकों के साथ कार्रवाई सही नहीं है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर