Sunday, November 1, 2026

इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का तंज- ‘कहां थे 10 लाख लोग?’

नई दिल्ली: रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर विपक्ष को घेरा है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने रैली में दस लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाए. संबित पात्रा ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा, “दस लाख लोग कहां थे? हमें दिखाइए. इस तरह के पैंतरों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनता है. इतनी सारी पार्टियों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद वे दस लाख लोगों को भी नहीं जुटा पाए.”

इसे भी पढ़ें : इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे- ‘ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए लड़ते रहेंगे’

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ‘पीएम’ शब्द के मायने समझाते हुए कहा, “पीएम का मतलब सिर्फ़ प्राइम मिनिस्टर नहीं होता है. इसमें ‘पी’ का मतलब पसीना और ‘एम’ का मतलब मेहनत होता है. कोई भी प्रधानमंत्री पसीने और कड़ी मेहनत से ही बनता है.”

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शिव जी की बारात’ वाले बयान पर कहा कि वो देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “राहुल जी, न तो आप शिव हैं और न ही जिस अराजकता में आप भारत को डुबोना चाहते हैं, यह शिव जी की बारात नहीं”

अखिलेश यादव ने कहा

इधर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ” जबसे ये तय हुआ कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली होगी तबसे ये आवाज उठ रही है हम उन तमाम लोगों के ख़िलाफ़ हैं जिन्होंने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है.”

अखिलेश यादव ने कहा, ” हम उनके खिलाफ एकजुट हुए हैं तब से सुना है कि उन्हें भी याद आ गया है कि वो भी हम लोगों के साथ शामिल होना चाहते हैं. जहां से मैं चुनकर आया हूं वहां से आने वाले साथी जानते हैं कि उसी समय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि 1 करोड़ 27 लाख वोट काट दिए गए हैं “

मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ” पीएम मोदी और शाह ने युवाओं-महिलाओं और दलितो का वोट छीनने की कोशिश की है उसके खिलाफ हम लोग यहां इकठ्ठा हुए हैं. पीएम मोदी ने अपने चेले को बैठाकर आज सबके वोट को तोड़ने-फोड़ने का काम कर रहे हैं. उस ज्ञानेश कुमार को निकालने के लिए आज हम यहां पहुंचे हैं.जबतक वो नहीं हटेंगे तबतक हम रुकेंगे नहीं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर