सरायकेला : गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो एसआई, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कांस्टेबल शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। अब तक कुल 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। एसपी ने रविवार को थाना के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में जेएमएम नेत्री व मुखिया आशा शर्मा से मारपीट के सभी पांच आरोपी घटना के छह दिन बाद भी फरार, जताई नाराजगी
OD अधिकारी और मुंशी भेजे गए जेल
इधर रविवार को एसपी की कार्रवाई में गम्हरिया थाना के सभी पुलिसकर्मी के निलंबित होने के बाद मामले में OD अधिकारी और मुंशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले शनिवार को वायरलेस ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है।

