रांची: मंगलवार को लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत करने के बाद टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी नौ अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए बुधवार को रांची पहुंचे। दोपहर बाद विशेष विमान से रांची पहुंचे खिलाड़ियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फैंस ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से दोनों टीमें विशेष बस में सवार होकर मेन रोड स्थित होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण खिलाड़ियों के करीब जाने से फैंस वंचित रह गए।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का तबादला, आलोक कुमार खादी बोर्ड के CEO बने
गुरूवार को दोनों टीमों का अभ्यास
दोनों टीमें गुरूवार को JSCA स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। पहले सेशन में वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी मैच का प्रैक्टिस करेंगे तो वहीं दोपहर बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी ग्राउंड में पसीना बहाते नजर आएंगे। इसके साथ ही मैच के लिए प्लान भी तैयार करेगी। दोनों टीमों के रांची पहुंचने के साथ ही नौ अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है। मैच को लेकर प्रशंसकों में भी काफी क्रेज दिखाई दे रहा है, हालांकि मैच के दिन बारिश होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के कारण फैंस के लिए निराशाजनक खबर भी सामने आ सकती है।


