रांची: राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का तबादला कर दिया है. कार्मिक विभाग ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की. जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पूर्व पीएस व टेंडर कमीशन मामले में जेल से छूटने के बाद निलंबनमुक्त हुए संजीव लाल को सरकार ने पदस्थापित किया है। मेनका संयुक्त निर्वाचन आयुक्त बनाई गई हैं तो वहीं हरिवंश पंडित को बीएयू का निदेशक और दिनेश रंजन को पर्यटन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : 72वीं BPSC की पीटी परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
इसी तरह मनीष कुमार को परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव, महेंद्र कुमार को पिछड़ा वर्ग आयोग का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मो मुमताज अंसारी को पेयजल विभाग का संयुक्त सचिव और अजय तिर्की को कार्मिक विभाग के उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं आलोक कुमार को खादी बोर्ड का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, संजीव लाल को सूचना आयोग का सचिव, धीरज प्रकाश को खाद्य आपूर्ति विभाग और मनीष वत्स को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।विपिन दूबे उच्च शिक्षा विभाग औक विनय प्रकाश तिग्गा मंत्रिमंडल सचिवालय में अवर सचिव का पद संभालेंगे।


