Wednesday, October 7, 2026

पलामू में हड़ियाही डैम में कूदने से किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हड़ियाही डैम में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर किशोरी डैम में कूद गई थी.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना नौडीहा बाजार थाना पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें: पलामू में नशे की हालत में बाइक चालक ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डैम में तलाश कर युवती के शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है.घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर