Wednesday, October 7, 2026

JioHotstar ने बढ़ाई Bigg Boss की पहुंच, अब विदेशों में भी मिलेगा Live Vote का मौका

Entertainment Desk: ओटीटी पर हर दिन नया कंटेंट देखने को मिल रहा है. Netflix और Prime Video के बाद अब JioHotstar भी अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटा है. भारतीय दर्शकों के बीच पहले से पसंद किए जाने वाले कई शो और सीरीज अब दूसरे देशों के लोगों तक भी पहुंचेंगे. JioHotstar ने UK, Canada और Singapore में अपनी शुरुआत कर दी है. इसके साथ ही भारतीय फिल्मों, सीरीज, रियलिटी शोज और दूसरे कंटेंट को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है.

इसे भी पढ़े: व्रत के दौरान बार-बार किचन जाने से बचना चाहते हैं, तो इस नवरात्रि पहले से बना लें ये 5 फलाहारी मिठाइयां

Hunkar में दिखेंगी अनीत पड्डा 

सितंबर में JioHotstar पर Hunkar रिलीज होने वाली है. इस सीरीज में अनीत पड्डा मुख्य किरदार में नजर आएंगी. उनके साथ फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. सीरीज की रिलीज को लेकर दर्शकों में पहले से उत्साह है. अब इसे भारत के अलावा दूसरे देशों में भी देखा जा सकेगा.

Bigg Boss के लिए भी खास तैयारी

JioHotstar के ग्लोबल प्लान में Bigg Boss भी खास जगह रखता है. शो छह भाषाओं में वापसी करने वाला है. खास बात यह है कि UK, Canada और Singapore में रहने वाले दर्शक पहली बार Bigg Boss के अलग-अलग एडिशन में लाइव वोट कर सकेंगे. इसके अलावा Roadies जैसे पॉपुलर शोज को भी मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है. यानी भारतीय रियलिटी शोज अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेंगे.

हर तरह का कंटेंट 

JioHotstar पर सिर्फ फिल्में और वेब सीरीज ही नहीं, बल्कि टीवी शोज, रीजनल प्रोग्राम, नॉन-फिक्शन, बच्चों के शो और एनीमे जैसे कंटेंट भी मिलेंगे. प्लेटफॉर्म हर साल करीब 30,000 घंटे का नया कंटेंट जोड़ने की योजना के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे में आने वाले समय में दर्शकों के पास देखने के लिए और ज्यादा विकल्प होंगे. ओटीटी का बाजार पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. अब JioHotstar की ग्लोबल एंट्री से भारतीय कंटेंट को नए दर्शक मिलने की उम्मीद है. Bigg Boss और Roadies जैसे पॉपुलर शोज के साथ Hunkar जैसी नई सीरीज भी इस सफर का हिस्सा बनने वाली हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर