Monday, October 5, 2026

खूंटी में पिकनिक से लौटे 30 स्कूली बच्चे हुए बीमार, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित पीएमश्री उच्च विद्यालय तिलमी के करीब 30 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें आननफानन में कर्रा के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद रविवार को बच्चों ने उल्टी, दस्त, तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत की थी. सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि फिलहाल सभी बच्चों की तबीयत ठीक है, हालांकि तबीयत खराब होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: रांची : JSCA स्टेडियम में नौ अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, उमड़ी फैंस की भीड़

गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमों को सक्रिय कर दिया है. तिलमी, मासको और बरवादाग गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों का मेडिकल सर्वे कर रही हैं. इस दौरान बीमार बच्चों की जांच के साथ उन्हें जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. बच्चों के बीमार पड़ने के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है. विभाग की ओर से शाम तक मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर