Monday, October 5, 2026

धनबाद के सूर्या हाइलैंड सिटी स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख की चोरी

धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र के धांगी मोड़ के समीप बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी अपार्टमेंट में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सोसाइटी के दो डुप्लेक्स में घुसने का प्रयास किया। एक घर में वे चोरी करने में सफल रहे जबकि दूसरे डुप्लेक्स का ताला तोड़ने और खिड़की को क्षतिग्रस्त करने के बाद शोर होने पर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बच्चों में कुष्ठ के 416 मामले, समय पर पहचान न होने से बढ़ा खतरा

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.50.30 1

जानकारी के अनुसार सूर्या हाइलैंड सिटी के गायत्री-15 डुप्लेक्स के मालिक गजेंद्र सिंह करीब 14 दिनों से तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। रविवार की देर शाम जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य गेट बाहर से बंद था। गेट खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि अंदर के दरवाजे का ताला और कुंडी कटी हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह देखते ही उन्हें घर में चोरी होने का अंदेशा हुआ।

गजेंद्र सिंह ने तत्काल सोसाइटी के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों के साथ घर के अंदर जाने पर सभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और अन्य स्थानों को खंगाला गया था। उन्होंने बताया कि घर से जेवरात, कीमती कपड़े और अन्य सामान गायब हैं। शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। हालांकि पूरा सामान और दस्तावेज देखने के बाद ही चोरी की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.50.30 2

गजेंद्र सिंह के घर के पीछे स्थित सुरुचि-3 डुप्लेक्स को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान घर के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को आहट हुई।

उन्होंने जैसे ही घर की लाइट जलाई चोर वहां से भाग निकले। इस वजह से दूसरे बंद मकान में चोरी होने से बच गई। सुरुचि-3 डुप्लेक्स के मालिक मनोज सिन्हा बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं और वर्तमान में धनबाद से बाहर हैं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उन्हें दे दी है।

इधर चोरी की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के साथ पंचनामा किया और आगे की कार्यवाही में जुट गई ।सोसाइटी में दो घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर