Monday, October 5, 2026

झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे उलिहातू, किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन

रांची: भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने खूंटी प्रवास के दौरान अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया।

इसे भी पढ़ें: झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी का रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.46.10

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर आना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा के वंशजों सुखराम मुंडा एवं बुधराम मुंडा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। इस दौरान झारखंड प्रदेश के सह-प्रभारी द्वय क्रमशः छत्तीसगढ़ में मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.46.09 1

मौके पर प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता है, जनजातीय समाज का कल्याण सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की उन्नति के लिए बहुत कुछ किया है। धरती आबा बिरसा मुंडा की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को देश जाने इसके लिए उन्होंने उनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जनजातीय समाज की एक बेटी को राष्ट्रपति बनाया।

प्रदेश प्रभारी ने जनजातीय समाज के साथ संगठन के जुड़ाव को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड़ भाजपा जनजातीय समाज को और मजबूती के साथ जोड़ेगी और जल्द ही इस परिवर्तन को पूरा देश देखेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजातीय समाज के साथ संवाद, संपर्क को और मजबूत करेगी तथा गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, विकास और कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास होगा।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.46.12

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार हम जब किसी काम की शुरुआत करते हैं तो भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। आज झारखंड़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं दोनों सह-प्रभारी के द्वारा अपना कार्यभार संभालने से पहले धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आकर झारखंड़ के अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। यह इसी परंपरा का हिस्सा है।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.46.11

आदित्य साहू ने राज्य की वर्तमान सरकार की बिरसा मुंडा के गांव के प्रति उदासीनता पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार के समय में इस गांव का विकास किया गया था, सड़कें बनायी गयी थी, पुस्तकालय बनाया गया था। लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार के छह साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना दुखद है।

 

झारखंड़ भाजपा सह- प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निवासी होने के नाते इस राज्य की हर राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी रहती है। झारखंड़ भाजपा का संगठन मजबूत है, यह और मजबूत होगी और 2029 में झारखंड़ में भाजपा की सरकार बनेगी, इसका संकल्प लेकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रेरणादायक बतलाया।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 11.46.11 1

झारखंड भाजपा की सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली ग्राम उलीहातु पहुँचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया। भगवान बिरसा मुंडा जी का त्याग, संघर्ष और साहस सदैव हम सभी को राष्ट्र, समाज और जनजातीय गौरव के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उराँव, बिरंची नारायण, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, कोचे मुंडा, राहुल शाहदेव, आंनद कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रियंक भगत सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर