Monday, October 5, 2026

‘Rise and Fall 2’ में बड़ा एविक्शन, अनीश भगत का सफर हुआ खत्म

मनोरंजन डेस्क: ‘Rise and Fall 2’ के पहले हफ्ते में ही गेम ने ऐसा मोड़ लिया है, जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह मजबूत कर ली, तो वहीं एक खिलाड़ी का सफर खत्म हो गया। शो के पहले हफ्ते में अनीश भगत को एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा। एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहे इस रियलिटी शो के दूसरे सीजन को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। बेसमेंट से लेकर पेंटहाउस तक पहले हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

रविवार के एपिसोड में राखी सावंत की एंट्री ने भी माहौल को खास बना दिया, जिसके बाद वर्कर्स और रूलर्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली। हालांकि, शो में यह पहला एविक्शन नहीं था। पहले ही एपिसोड के बाद शहजाद पूनावाला के साथ बहस और फिजिकल झड़प के बाद सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े: Avinash Mishra ने जीता Khatron ke Khiladi 15 का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले लाखों का इनाम

इन वर्कर्स पर लटकी थी एविक्शन की तलवार

मनीष यादव, अनिश भगत, कायरा और काजल राघवानी एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट थे। ऑडियंस की वोटिंग के बाद मनीष यादव और कायरा सेफ हो गए। इसके बाद अनिश भगत और काजल राघवानी बॉटम 2 यानी डेंजर जोन में पहुंच गए। दोनों की किस्मत अब रूलर्स के हाथों में थी।

रूलर्स के वोट से बाहर हुए अनिश

इसके बाद रूलर्स ने दोनों वर्कर्स के टास्क और परफॉर्मेंस के आधार पर वोट किया। करण पटेल, स्वरा भास्कर और इरीना ने काजल के व्यवहार को कारण बताते हुए वोट किया। वहीं, गौतम गुलाटी, प्रियंका, शहजाद, राज और तेज प्रताप यादव ने अनिश को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर वोट दिया। इस तरह अनिश के खिलाफ कुल पांच वोट पड़े और उन्हें ‘Rise and Fall 2’ से बाहर होना पड़ा। अब अनिश के एविक्शन के बाद देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में Tower के अंदर समीकरण किस तरह बदलते हैं।

अपनी जर्नी को बताया शानदार 

एविक्शन के बाद अनिश ने वर्कर के तौर पर अपने फर्स्ट वीक के सफर को शानदार बताया। उन्होंने खुद माना कि शो में उन्हें और ज्यादा योगदान देना चाहिए था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह कई बार मुद्दे की बात छोड़कर इधर-उधर की बातों में उलझ जाते हैं। उनके मुताबिक, शो में कई बार लोग चीजों को काफी पर्सनल ले लेते हैं। हालांकि, उन्होंने सभी से गेम के बाहर मिलने की उम्मीद भी जताई।

LGBTQ कम्युनिटी को रिप्रेजेंट करने पहुंचे थे अनिश

अनिश भगत ने शो में एक Worker के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। टास्क में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाने के साथ-साथ कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बहस भी चर्चा में रही। खासकर मनीष यादव के साथ उनकी बहस काफी सुर्खियों में आई थी। यह विवाद अनिश की सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद हुआ था।

कम्युनिटी को अलग तरीके से रिप्रेजेंट करना चाहते थे

शो में एंट्री के वक्त अनिश ने खुद को LGBTQ कम्युनिटी के प्रतिनिधि के तौर पर पेश किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कई रियलिटी शो देखे हैं और उनमें नजर आने वाले गे कंटेस्टेंट्स से वह खुद को रिलेट नहीं कर पाते। उनका कहना था कि वह चाहते थे कि पहली बार ऐसा कंटेस्टेंट चुना जाए, जो कम्युनिटी को बेहतर तरीके से रिप्रेजेंट कर सके, पढ़ा-लिखा हो और लोगों को प्रेरित कर सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर