पलामू : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में सोमवार को खेत में करंट लगने से करीब 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान पारसपति सिंह पिता लालबिहारी सिंह निवासी जमारी गांव के लाल बिहारी सिंह के पुत्र पारसपति सिंह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पारसपति सिंह अपने खेत में गया था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे उलिहातू, किया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन
करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी.इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए MMCH लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.


