Sunday, September 27, 2026

रांची में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, अपराध पर काबू पाने को जिले की सीमाएं सील

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बढ़ते आपराधिक घटनाओं के बीच रविवार को पुलिस ने शहरी इलाके के सभी थाना  क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया। एसएसपी के निर्देश पर इस दौरान पुलिसकर्मी सभी प्रमुख चौक-चौराहों व अन्य संवेदनशील जगहों पर वाहनों की तलाशी करते नजर आए। इससे पहले इस चेकिंग अभियान को लेकर व अपराधियों की घेराबंदी के लिए जिले की सीमाएं सील की गई। इस दौरान शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पुलिस का कड़ा पहरा नजर आया।

इसे भी पढ़ें : रांची के रातू में युवती से गैंगरेप, विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट, 3 की तलाश

रातू में युवती से गैंगरेप

इधर रातू थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता मूल रूप से मांडर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को युवती करमा पूजा मनाने चटकपुर गई थी।

पूजा के बाद जब वह नानी के घर लौट रही थी तो इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने जबरन रोक खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों व पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर