Thursday, September 17, 2026

भोजपुर में पानी का कहर, नदी, तालाब और बाढ़ के पानी में डूबने से 3 की मौत

भोजपुर: जिले में लगातार बढ़े पानी का असर अब खतरनाक होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर नदी, आहर और बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. सभी घटनाओं के बाद परिवारों में मातम का माहौल है.

इसे भी पढ़े: सड़क पर पुलिस आपका मोबाइल चेक कर सकती है या नहीं, जानिए क्या है कानून

फिसलकर युवक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव में 29 साल के संतोष कुमार की गुरुवार शाम मौत हो गई. वह आरा से काम करके घर लौट रहे थे और सिर पर राशन का सामान रखा था. गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ था. इसी दौरान सड़क किनारे बने गड्ढे में उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिरकर डूब गए. कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

डूबे किसान का शव 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव के पास बनास नदी में डूबे 49 साल के किसान मथुरा यादव का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया. वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे. लौटते समय नदी में गिरकर डूब गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने SDRF टीम को बुलाया. काफी कोशिश के बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

नहाने वक्त डूबकर मौत

संदेश थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में 11 साल की खुशी कुमारी की मौत हो गई. वह अपनी सहेलियों के साथ आहर में नहाने गई थी. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई. सहेलियों के शोर मचाने पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. काफी खोजबीन के बाद देर शाम उसका शव पानी से निकाला गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. परिवार में मातम पसरा है. भोजपुर में बढ़ता पानी अब खतरा बन चुका है. ऐसे में नदी, तालाब और आहर के पास जाने में सावधानी रखना बहुत जरूरी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर