Thursday, November 5, 2026

बिहार वालों के लिए बड़ी खबर, छठ-दिवाली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार: त्यहोरों का मौसम शुरू होते ही ट्रनों में सीट के लिए काफी मारामारी देखने को मिलती है। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट मिलना किसी बड़ी चुनौती से काम नहीं होता है। इसी हालात को देखते हुए भारतीय रेल्वे ने एक बड़ा फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश से कोलकाता, अमृतसर से बरौनी और अहमदाबाद से दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी। इन ट्रेनों से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। और कंफर्म टिकट मिलने की परेशानी काफी हद तक दूर हो सकेगी।

इसे भी पढ़े:पटना विश्वविद्यालय के छात्रों की हुई जीत, रात 10 बजे तक खुलेगी सेंट्रल लाइब्रेरी

योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल ट्रेन

योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ऋषिकेश से ट्रेन रात 10:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल और दुर्गापुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

अमृतसर–बरौनी स्पेशल ट्रेन

अमृतसर–बरौनी स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को अमृतसर से चलेगी। वहीं बरौनी से यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। अमृतसर से ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होगी और रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर समेत कई स्टेशनों से होकर बरौनी पहुंचेगी।

अहमदाबाद–दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद–दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। अहमदाबाद से चलने के बाद ट्रेन तीसरे दिन सुबह 4:55 बजे छपरा पहुंचेगी और फिर अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए दरभंगा जाएगी। इस ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों में वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर और छपरा शामिल हैं।

बहरहाल त्योहारों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत दी है, और साथ ही यह सलाह भी दी है कि अपनी यात्रा की योजना सही तारीख के हिसाब से बनाएं तथा घर से निकलने से पहले ट्रेन के चलने के समय और संचालन की सही जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या समय-समय से जाँच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर