Wednesday, September 16, 2026

दो लड़कों के साथ लॉज में गई 23 साल की युवती की बाथरूम में मिली लाश, मौके से दोनों साथी हुए फरार; उलझी मौत की गुत्थी

कर्नाटक: हासन जिले से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. यहां सकलेशपुरा तालुक के वलालाहल्ली इलाके के एक लॉज में 23 साल की युवती की लाश बाथरूम में मिली. घटना के बाद से उसके साथ आए दोनों लड़के मौके से फरार हैं. इसी वजह से मामला अब पूरी तरह संदिग्ध हो गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े: अमेरिका में बस एक्सीडेंट कवरेज के दौरान मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

युवती ने लॉज में किया था चेक-इन

मृतका की पहचान वर्षा के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के चिक्कबानावरा इलाके की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, वह दो युवकों के साथ हासन के सकलेशपुरा आई थी. तीनों ने वलालाहल्ली स्थित श्रीदेवू लॉज में एक साथ कमरा लिया और चेक-इन किया था.

सुबह बाथरूम में मिली लाश

जानकारी के अनुसार, वर्षा शुक्रवार को दोनों युवकों के साथ लॉज पहुंची थी. शुरुआती तौर पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन अगली सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो लॉज स्टाफ को शक हुआ. इसके बाद जब बाथरूम चेक किया गया, तो वहां उसका शव मिला. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

कमरे से गायब थे दोनों युवक

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरे में युवती की लाश थी, लेकिन उसके साथ आए दोनों युवक वहां मौजूद नहीं थे. कमरे में किसी बड़े झगड़े या तोड़फोड़ के साफ निशान नहीं मिले हैं, लेकिन युवकों का अचानक गायब होना मामले को और ज्यादा गंभीर बना रहा है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वर्षा की मौत कैसे हुई. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला हादसा है, आत्महत्या है या फिर हत्या. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके.

सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश जारी

डिप्टी एसपी मालतेश ने मौके का दौरा किया और लॉज स्टाफ से पूछताछ की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार दोनों युवकों की लोकेशन का पता लगाया जा सके. उनकी तलाश के लिए टीमें भी लगा दी गई हैं. यह मामला सकलेशपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस केस में जो भी जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर