Thursday, October 29, 2026

PALM OIL से बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे रोज के स्नैक्स बन रहे बीमारी की वजह

Lifestyle Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैकेट वाला खाना हमारी रोज की आदत बन चुका है. शाम होते ही बिस्कुट, चिप्स, केक या नमकीन हाथ में आ जाते हैं. लेकिन इन आसान दिखने वाले स्नैक्स के पीछे एक बड़ा खतरा छिपा है, जिसका नाम है पाम ऑयल. दरअसल पाम ऑयल एक सस्ता तेल है, इसलिए फूड कंपनियां इसका जमकर इस्तेमाल करती हैं. यही वजह है कि ज्यादातर पैकेट फूड लंबे समय तक क्रिस्पी और टेस्टी बने रहते हैं. लेकिन यही तेल शरीर के लिए धीरे-धीरे नुकसानदायक साबित होता है.

इसे भी पढ़े:Wi-Fi सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? घर बैठे ऐसे करें तुरंत ठीक

कैसे बढ़ता है खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है. इसे खाने से शरीर में LDL यानी बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. एक रिसर्च में भी सामने आया है कि इससे दिल की बीमारी और मौत का खतरा करीब 6 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. यही नहीं, लगातार सेवन से मोटापा, फैटी लिवर और डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ता है.

लोग कर रहे हैं नजरअंदाज

अक्सर लोग पैकेट खरीदते वक्त पीछे लिखी इंग्रेडिएंट्स लिस्ट नहीं पढ़ते. कई बार ‘वेजिटेबल ऑयल’ के नाम पर भी पाम ऑयल ही होता है. स्वाद और सहूलियत के चक्कर में लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं.

बचाव कैसे करें

डॉक्टर और एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पैकेट फूड कम खाएं और घर का ताजा खाना ज्यादा चुनें. खाना बनाने में सरसों का तेल, घी या ऑलिव ऑयल जैसे बेहतर विकल्प अपनाए जा सकते हैं. जो चीजें हमें आसान लगती हैं, वही धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए अगली बार कुछ भी खाने से पहले उसकी सच्चाई जान लेना ही समझदारी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर