Thursday, October 29, 2026

Wi-Fi सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? घर बैठे ऐसे करें तुरंत ठीक

Tech Desk: घर हो या ऑफिस, कई बार ऐसा होता है कि Wi-Fi का सिग्नल पूरा दिखता है, लेकिन इंटरनेट बहुत धीमा चलता है. ऐसे में लोग समझते हैं कि नेटवर्क में दिक्कत है, जबकि असली वजह कुछ और होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है. असल में समस्या सिर्फ Wi-Fi सिग्नल की नहीं होती. कई बार इंटरनेट कनेक्शन, राउटर या सेटिंग्स की वजह से स्पीड गिर जाती है. इसलिए सही वजह समझना जरूरी है.

इसे भी पढ़े: Android में बड़ा बदलाव, Find Hub और Gemini फीचर्स के साथ Google का नया अपडेट जारी

सबसे पहले स्पीड टेस्ट करें

अगर वेबसाइट खुलने में टाइम लग रहा है या वीडियो बार-बार रुक रहा है, तो सबसे पहले स्पीड टेस्ट करें. अगर स्पीड आपके प्लान से कम है, तो समस्या इंटरनेट कंपनी की तरफ हो सकती है. यहां ध्यान रखें, फुल सिग्नल का मतलब तेज इंटरनेट नहीं होता.

राउटर को रीस्टार्ट करें

कई बार राउटर लंबे समय तक चालू रहने से स्लो हो जाता है. ऐसे में उसे बंद करें, 30 सेकंड रुकें और फिर चालू करें. इससे नेटवर्क फ्रेश हो जाता है और स्पीड बेहतर मिल सकती है.

ज्यादा डिवाइस भी हैं वजह

अगर एक ही Wi-Fi से कई डिवाइस जुड़े हैं, तो स्पीड अपने आप कम हो जाती है. खासकर जब कोई बड़ा डाउनलोड या हाई क्वालिटी वीडियो चल रहा हो. ऐसे में गैर जरूरी डिवाइस हटा कर फिर से चेक करें. अगर आपके राउटर में 2.4GHz और 5GHz दोनों ऑप्शन हैं, तो जरूरत के हिसाब से चुनें. पास में हैं तो 5GHz इस्तेमाल करें, इसमें स्पीड ज्यादा मिलती है. दूर हैं तो 2.4GHz ज्यादा स्थिर रहता है.

री-कनेक्ट करने से भी मिल सकता है फायदा

अगर बार-बार दिक्कत आ रही है, तो Wi-Fi को Forget करके दोबारा कनेक्ट करें. इससे पुराने एरर हट जाते हैं और कनेक्शन सही हो सकता है. हर बार समस्या नेटवर्क की नहीं होती. सही कारण समझकर छोटे-छोटे स्टेप्स अपनाएंगे, तो स्लो इंटरनेट की परेशानी जल्दी खत्म हो सकती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर