Sunday, November 1, 2026

कानपुर में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत दो की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरूवार सुबह गंगा तट के पास एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और को- पायलट की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, यह दो इंजन और चार सीटों वाला प्रशिक्षण विमान था, जो एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़ें : यूपी में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कानपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विपिन टाडा के अनुसार, मृतकों की पहचान गुजरात के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक के प्रशिक्षु अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। टाडा ने बताया कि विमान कानपुर छावनी स्थित गर्ग एविएशन का था। उन्होंने बताया कि विमान ने सुबह करीब 11.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 20 मिनट बाद नत्थुपुरवा गांव के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है।

बदायूं में दो अग्निवीर की मौत

यूपी के बदायूं में अग्निवीर के दो उम्मीदवार ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने दो युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 18 साल के एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों दोस्तों को हाल ही में भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, सुबह अपनी फिजिकल ट्रेनिंग और दौड़ की प्रैक्टिस के बाद घर लौट रहे थे। तभी बिसौली-आसफ़पुर रोड पर पत्थर ले जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गुलरिया गांव के रहने वाले तरुण यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर