पटना: राजधानी पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का महाधरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का कार्यक्रम जारी कर दिए जाने के बाद भी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. इधर मंगलवार को छात्रों के जोरदार आंदोलन के बीच BPSC ने भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की. इसके तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी. इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 बांग्लादेशियों की हुई मौत
अधिसूचना जारी होने के बावजूद छात्रों का विरोध खत्म नहीं हुआ है. अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं: TRE-4 में छात्र एकल परीक्षा प्रणाली का विरोध कर रहे हैं. अभ्यर्थी परीक्षा से निगेटिव मार्किंग को पूरी तरह हटाने की मांग कर रहे हैं. तीसरे में छात्र बिहार कर्मचारी चयन आयोग की रुकी हुई परीक्षा तिथियों को जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं. तो वहीं संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले अतिरिक्त अंक को खत्म करने की मांग की जा रही है.
छात्रों की चेतावनी, नोटिफिकेशन जारी
इससे पहले छात्रों ने चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे में शेड्यूल जारी नहीं हुआ, तो वे शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे. जिसके बाद आनन-फानन में शिक्षक बहाली का नोटिफिकश जारी किया गया. मंगलवार को अभ्यर्थियों को समर्थन देने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी धरना स्थल पहुंचे थे. छात्र नेता दिलीप ने राज्य भर के और अधिक अभ्यर्थियों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. उनका कहना है कि जब तक सभी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.

