Thursday, October 29, 2026

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 बांग्लादेशियों की हुई मौत

कोलकाता : कोलकाता के एक होटल में लगी भीषण आग से 9 लोगों की मृत्यु हो गई है। ये हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक होटल है, जहां ये आग लगी। आग लगने से जिन 9 लोगों की मौत हुई, वो बांग्लादेशी नागरिक थे, जो वहाँ इलाज कराने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार वहाँ कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

ये आग पहले एक होटल में लगी फिर धीरे धीरे कर के आस पास भी फैल गई। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई थी। काफी कोशिशों के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक आग बहुत ज़्यादा फैल चुकी थी। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई, लेकिन बताया जा रहा है की आग के धुएं के कारण कई लोग बेहोश भी हो गए थे, जिन्हें वहाँ से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर