Sunday, November 1, 2026

गिरिडीह में पपरवाटांड छठ घाट पर अतिक्रमण का महिलाओं ने किया विरोध, उखाड़ा खूंटा

गिरिडीह :लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले पपरवाटांड स्थित एकमात्र छठ घाट की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर रविवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने विरोध जताते हुए जमीन पर गाड़े गए खूंटे और खंभों को उखाड़ दिया। ग्रामीणों और स्वामी विवेकानंद छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने सीसीएल बनियाडीह के महाप्रबंधक को आवेदन सौंपकर घाट की जमीन सुरक्षित करने की मांग की है। उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और मुफस्सिल थाना प्रभारी को भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें: न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव

मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि किसी भी कीमत पर छठ घाट की जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद घाट की जमीन पर कच्चा मकान बना दिया गया। इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दिया गया है।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने कहा कि पपरवाटांड का यह एकमात्र छठ घाट है। आस्था से जुड़े इस स्थल पर अतिक्रमण का प्रयास निंदनीय है। छठ पूरे समाज का पर्व है और सभी को इसकी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर घाट को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर