Sunday, November 1, 2026

SRK Birthday Surprise: आधी रात मचेगा धमाल! क्या ‘King’ का टीजर या पोस्टर देगा फैंस को सरप्राइज?

King Movie Release: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के जन्मदिन का इंतज़ार उनके फैंस को हमेशा से रहा है। 2 नवंबर 2026 को एक्टर 61 साल के हो जाएंगे और इस खास मौके पे उनकी आने वाली फिल्म ‘King’ के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने का फैसला किया है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से बताया की उनके जनांदिन पर फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्ट या अपडेट सामने आएगा।

इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में आज हो रही रैली को लेकर व्यापारिक संगठन ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, अब क्या कहा?

जन्मदिन के दिन मिलेगा फिल्म का नया अपडेट 

फिल्म ‘King’ के मेकर्स 2 नवंबर की 12 बजे एक नया वीडियो या पोस्ट जारी करने वाले हैं। खास बात यह है कि इसकी रिलीज का समय शाहरुख खान के जन्मदिन से जोड़ा गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि फैंस को फिल्म का नया पोस्टर देखने को मिलेगा या फिर इसका टीजर जारी किया जाएगा। ऐसे में फैंस की नजरे अब आधी पर टकी हुई हैं।

फैंस के लिए हैं खास सरप्राइज 

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज होने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की टीम किंग खान के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी कर रही है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के जरिए फैंस को शाहरुख के एकदम नए अंदाज से रूबरू कराना चाहते हैं। साथ ही, फिल्म के टीजर में उनके बड़े और दमदार डायलॉग्स भी देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि, अभी तक टीजर की रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आई है। इसीलिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनके जन्मदिन पर फैंस को क्या देखने को मिलता है।

रिलीज से पहले ही चर्चा में फिल्म 

शाहरुख खान की ‘King’ अपने रिलीज से पहले ही कारोबार को लेकर काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि, फार्स फिल्म्स ने फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपये की न्यूनतम गारंटी पर डील की है। अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो इसे भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन सौदों में गिना जा सकता है।

इस डील के बाद विदेशी बाजार में फिल्म से काफी ज्यादा कमाई के लिए उम्मीद होगी। डिस्ट्रीब्यूटर को अपना निवेश निकालने के लिए फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 350 से 375 करोड़ रुपये का कारोबार करना पड़ सकता है।

बेटी सुहाना संग नजर आएंगे शाहरुख 

‘King’ की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट भी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला अहम भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। बता दें, कि सुहाना खान 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘The Archies’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं, ‘King’ उनकी पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी।

24 दिसंबर को होगी ‘King’ रिलीज 

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। ‘पठान’ की सफलता के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को फैंस बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। अब देखना होगा कि शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर मिलने वाले इस सरप्राइज से फैंस का कैसा रिस्पॉन्स सामने आता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर