Monday, November 2, 2026

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली: भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस स्पीकर ओम बिरला को सौंपा है। विशेषाधिकार हनन के नोटिस में उन्होंने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें : जेल में बंद निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल, जेल से रिहाई पर संशय

गुरूवार को सौंपे गए तीन पेज के इस नोटिस में अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से इस मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने का भी अनुरोध किया है ताकि विस्तृत जांच और उचित कार्रवाई हो सके। उन्होंने राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने की मांग की है। ठाकुर ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने नियम-352 का उल्लंघन किया।

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने भी स्पीकर को एक पत्र लिखा है, जिसमें आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री के विरुद्ध ऐसी बातें और टिप्पणियां कीं जो आपत्तिजनक, अपमानजनक और संसदीय बातचीत के स्थापित नियमों के विरुद्ध थीं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर