Friday, July 31, 2026

JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, विशेष शाखा ने जारी किया अलर्ट

रांची:  जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों में आंदोलनरत छात्रों में बढ़ते आक्रोश को लेकर विशेष शाखा ने विशेष अलर्ट जारी किया है. छात्र संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थन के कारण विरोध प्रदर्शन के लगातार उग्र रूप धारण करने के मद्देनजर विशेष शाखा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. विशेष शाखा ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी सहित राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र जारी कर विशेष सतर्कता, कड़ी निगरानी और यथोचित सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग से मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

क्या हैं अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें?

  • – विशेष शाखा की रिपोर्ट और आंदोलनकारी छात्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें हैं
  • – परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता: जेपीएससी और जेएसएससी की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता व भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए.
  • – समय पर छात्रवृत्ति का वितरण: राज्य के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का समयबद्ध और बिना किसी विलंब के वितरण सुनिश्चित हो.
  • – शिक्षा व्यवस्था में सुधार: झारखंड की पूरी शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़, न्यायपूर्ण और छात्र-हितैषी बनाया जाए.
  • *छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन कई चरणों में आगे बढ़ रहा है:*
  • – 25 जुलाई 2026 से जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह अभ्यर्थी न्याय मंच’ के बैनर तले छात्र नेता दीनबंधु महतो और JLKM उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो के नेतृत्व में लालपुर स्थित बापू वाटिका (मोरहाबादी मैदान) में सत्याग्रह जारी है.
  • – 29 जुलाई 2026 से पैदल मार्च एवं संविधान पाठ JLKM के हजारीबाग सदर प्रत्याशी डॉ. उदय महता के नेतृत्व में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला गया, जहां संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई.
  • – 30 जुलाई 2026 से लोकभवन तक पदयात्रा आजसू छात्र संघ महानगर अध्यक्ष अमन साहू के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने बापू वाटिका से लोकभवन तक पैदल मार्च किया.
  • – दो-तीन अगस्त 2026 (प्रस्तावित) अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल यदि सरकार मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो छात्र आमरण और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
  • – 06 अगस्त 2026 (प्रस्तावित)विधानसभा का घेराव झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हजारों की संख्या में छात्र एकजुट होकर विधानसभा घेराव करेंगे

रांची में जमे छात्र, प्रशासन अलर्ट

  • – खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस आंदोलन को राज्य भर के कई निजी शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है. राज्य के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी बस, ट्रेन और निजी वाहनों के माध्यम से राजधानी रांची पहुंच रहे हैं.
  • – खुफिया विभाग की चेतावनी के बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी क्षेत्र, लोकभवन और विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.
  • – विशेष शाखा ने सभी जिला कप्तानों को निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था न बिगड़े और हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जाए.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर