Friday, July 31, 2026

हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग से मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग : झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल टीपी-5 कोयला खनन इलाके में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कुल पांच सक्रिय अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।सभी आरोपी कोयला क्षेत्रों में रंगदारी, दहशत फैलाने और बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य बड़कागांव क्षेत्र में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और कोयला खनन क्षेत्रों में भय का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया। तड़के करीब चार बजे पुलिस ने 13 माइल टीपी-5 क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध अपराधियों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया जबकि अन्य को दबोच लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, .303 बोर के 20 कारतूस तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल आरोपी का इलाज पुलिस सुरक्षा में कराया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गिरोह के लिए काम करते हैं और कोयला परिवहन मार्गों तथा खनन क्षेत्रों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों को निशाना बना रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर