Wednesday, September 16, 2026

जमशेदपुर में सड़क हादसे में ट्रेलर के पहियों में फंसा बाइक सवार, काफी दूर तक घसीटता ले गया वाहन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक ट्रेलर के पिछले दोनों पहियों के बीच फंस गया। इसके बाद ट्रेलर उसे करीब 30 से 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रेलर को रुकवाया। लोगों के जुटने के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर