Wednesday, July 29, 2026

राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर पीएम मोदी को क्या सलाह दी, छात्रों को दी ये गारंटी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बर्ख़ास्त करने की मांग की है. उनका आरोप है कि अमित शाह के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई हुई. राहुल गांधी ने एक प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा कि विपक्ष स्टूडेंट्स को गारंटी देता है कि आज नहीं तो कल जवाबदेही तय होगी.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में चर्चा के दौरान नोकझोंक के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास

राहुल गांधी ने एक प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन स्टूडेंट्स को पीटा गया, उन्हें न्याय मिले. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों ने हमारे स्टूडेंट्स पर पेलेट गन से गोली चलाई, उन्हें सज़ा मिले. विपक्ष स्टूडेंट्स को गारंटी देता है कि जवाबदेही तय होगी.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को हमारी सलाह है अमित शाह को बर्ख़ास्त करें. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली स्वतंत्र उच्च-स्तरीय कमेटी से जांच कराएं. प्रधानमंत्री कम से कम इतनी शालीनता तो दिखाएं कि ज़िम्मेदारी लें.” राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि उन्होंने ख़ुद देखा कि अमित शाह पुलिस अधिकारियों से फ़ोन पर बात कर रहे थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर