Wednesday, July 29, 2026

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद संबित पात्रा ने उन पर सदन और सदन के बाहर ‘अराजकता फैलाने की कोशिश’ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने व्यवहार के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए. संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी ने देश में फिर से अराजकता फैलाने की कुचेष्टा करने की कोशिश सदन में की. जब यह सदन में फ़ेल हो गया तो उन्होंने यही काम बाहर करने की कोशिश की. राहुल गांधी को इसे लेकर माफ़ी मांगनी चाहिए.”

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर पीएम मोदी को क्या सलाह दी, छात्रों को दी ये गारंटी

राहुल गांधी के उस आरोप पर भी पात्रा ने जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बीच में रोका और बोलने का मौक़ा नहीं दिया. बीजेपी सांसद पात्रा ने कहा, “किरेन रिजिजू ने जो दो-तीन लाइनों पर आपत्ति उठाई, वे पूरी तरह सही थीं. ये आपत्तियां ‘इडियट’ जैसे संसदीय नियमों के ख़िलाफ़ शब्द के इस्तेमाल को लेकर थीं, जिसे संसद के नियमों के मुताबिक़ सदन में नहीं कहा जा सकता.”

उन्होंने आगे कहा, “संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते इस पर जवाब मांगना उनकी ज़िम्मेदारी थी. किरेन रिजिजू ग़ुस्से में नहीं थे. उन्होंने शांत तरीक़े से कहा कि हम आपको सुनना चाहते हैं. कृपया इडियट शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए, क्योंकि सदन संसदीय नियमों के अनुसार चलता है.” उन्होंने आगे कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिर्फ़ एक अपील की. उन्होंने कहा कि राहुल जी, कृपया बोलिए. सत्ता पक्ष के सांसदों से राहुल गांधी की बात ध्यान से सुनने की अपील की. इससे बड़ा लोकतांत्रिक परंपरा का उदाहरण और क्या हो सकता है?”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर