Saturday, October 31, 2026

लोकसभा में चर्चा के दौरान नोकझोंक के बीच लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पास

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 लोकसभा में और राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया. लोकसभा में बिल पास होने से पहले राहुल गांधी के भाषण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई और सदन के की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई. दोपहर 3 बजे एक बार फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बिल पर जवाब देने के लिए खड़े हुए, इस दौरान विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में बवाल, रिजिजू बोले-नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगें

‘मजिस्ट्रेट देता है ऑर्डर’

लगभग 20 मिनट के जवाब के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कई बार नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पीएम नहीं बन पाए तो पीएम हाउस पर धरने के लिए बैठ गए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सदन में पूरी जिम्मेदारी और तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए. राहुल गांधी ने इस आरोप पर कि गृहमंत्री के आदेश के बाद छात्रों पर गोली चलाई गई, मंत्री जितेंद्र सिंह ने साफ किया कि प्रदर्शन के दौरान कोई गोली नहीं चली और गृहमंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देता. गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है. बिना तथ्य के बात मत कीजिए.

सदन की कार्यवाही स्थगित 

सदन में केंद्रीय मंत्री के जवाब देने के दौरान पूरे समय तक विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही. बाद में लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि बच्चों को इडियट्स कहना गलत है. राहुल को FOMO हो गया है.

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के लिए कहा कि उनमें अनुभव का अभाव है. गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री नहीं देते. गोली चलाने का आदेश एसडीएम, डीएम देते हैं. पीएम आवास पर धरने को लेकर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बेगैरत होकर वहां से निकले. राहुल में अनुभव का अभाव है.

राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास

राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि राज्यसभा में भी विपक्ष का गतिरोध बना हुआ था. राज्यसभा में सरकार ने बताया कि आखिर ये बिल क्यों लाया गया है. जिसके बाद इस बिल को राज्यसभा में पास करवाया गया. इसमें वंदे मातरम के अपमान पर कड़े कानून बनाए गए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर