पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में बुधवार शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। हमलावरों ने दो लोगों को गोली मार दी, जबकि एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया। वारदात में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने छात्रों से मांगी OMR शीट, 5 अगस्त तक अभ्यर्थियों से भेजने का आग्रह
घायलों की पहचान चैनपुर के गरदा गांव निवासी मकबूल मियां, सुलेमान मियां और शाहीना बीबी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हमले के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बंदुआ गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है।


