Sunday, July 26, 2026

पटना : आधी रात तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, कहा- छात्रों के लिए जान देने को तैयार

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर हुए छात्रों के हुए विरोध प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन करने को लेकर पटना पुलिस ने राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे व जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले ल‍िया. बाद में पुलिस ने आधी रात तेज प्रताप यादव को पटना के CJM कोर्ट आवास पर पेश क‍िया गया, जहां से उन्‍हें 14 द‍िन की न्‍याय‍िक ह‍िरासत में बेऊर जेल भेज द‍िया गया.

इससे पहले आइसा की ओर से बुलाये गए बिहार बंद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने दिन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। लेकिन शाम को जब तेज प्रताप पटना के एक मॉल में मौजूद थे, तब पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें : रांची में 65 लाख की आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवर बरामद

जान देने को भी तैयार

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “बच्चों की मांगें जायज हैं. सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए और हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं. मैं छात्रों और युवाओं के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं.” वहीं पार्टी नेता वीणा मानवी ने कहा क‍ि अब सरकार के ख़िलाफ बोलना और प्रदर्शन करना अपराध हो गया है.

जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव को पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से पुलिस अपने साथ लेकर गई. पहले उन्हें दानापुर थाना ले जाया गया. बाद में पत्रकारों और समर्थकों के वहां पहुंचने की सूचना मिलने के बाद उन्हें राजधानी के दूसरे थाने में ले जाया गया. राज 12 बजे तेज प्रताप को जज के सामने पेश क‍िया गया, जहां से उन्‍हें 14 द‍िन की न्‍याय‍िक ह‍िरासत में भेज द‍िया गया है.

तेज प्रताप के वकील ने कहा

इधर तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि उन्हें सिर्फ अरेस्ट मेमो मिला है, जबकि एफ़आईआर की कॉपी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि उन्हें सिर्फ़ अरेस्ट मेमो मिला है, जबकि एफ़आईआर की कॉपी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव पर धारा 109 और सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं.

अभिजीत दीपके से की ये अपील

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके से अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिये पटना आने और बिहार की सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की अपील की. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से यह विशेष अपील करता हूँ कि वे अविलंब बिहार की धरती पर आएं। ​बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की आवश्यकता है।”

आगे उन्होंने लिखा, “मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि वे बिहार आकर यहाँ की जनता की आवाज़ बनें और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें। ​इस परिवर्तन की लड़ाई में मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल और मेरे समर्थकों का पूर्ण और अटूट समर्थन उनके साथ रहेगा। बिहार के बेहतर भविष्य और जनहित के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर