Sunday, July 26, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेता डिंपल यादव का छात्रों के नाम संदेश, बोलीं- ‘यह जीत आपकी है’

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी की सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश य़ादव की पत्नी डिंपल यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद छात्रों के नाम एक्स पर एक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, “प्रिय बच्चों, यह जीत आपकी है. आपके साहस, दृढ़ संकल्प और लगातार संघर्ष को हम सलाम करते हैं, जिसकी बदौलत शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा.”

इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा, ‘देर आए दुरुस्त आए’

डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि स्टूडेंट्स को अपने अधिकारों के लिए इतना दर्द, हमले, ट्रॉमा और अपमान सहना पड़ा. उन्होंने कहा, “देश को बदलाव की ज़रूरत है. ऐसा बदलाव, जिससे व्यवस्था में जानबूझकर पनपने दिए गए भ्रष्टाचार को ख़त्म किया जा सके. ऐसा बदलाव, जिससे देश आगे बढ़े और युवाओं की आकांक्षाएं और सपने पूरे हो सकें.” अपने संदेश के अंत में डिंपल यादव ने स्टूडेंट्स के लिए प्यार और शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं. बता दें कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान भी डिंपल यादव ने छात्रों के संसद मार्च में हिस्सा लिया था.

पूर्व शिक्षा मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा

इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, “देर आए दुरुस्त आए. धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है. आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री जी भी इस पर जल्द ही समय के मुताबिक़ फ़ैसला लेंगे.”

मुरली मनोहर जोशी ने आगे लिखा, “उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया. मैं आशा करता हूँ कि अब भारतीय शिक्षा जगत में शीघ्र शांति स्थापित हो जाएगी और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य और प्रगति के लिए व्यापक अवसर हासिल होंगे.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर