रांची: राजधानी रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने कार्रवाई करते हुए शहर के डोरंडा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद को पद से हटाते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है और इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा का नया थाना प्रभारी बनाया है. एसएसपी ने दीपिका प्रसाद के खिलाफ पदमुक्त की कार्रवाई क्यों की है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन इसे विभागीय लापरवाही का मामला माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर देश के प्रमुख लेखकों और कलाकारों ने कहा, सार्वजनिक संस्थानों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल


