Friday, July 24, 2026

जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी का सर्कुलर, कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा, ‘शर्म आनी चाहिए’

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को निर्देश देते हुए लिखा, ”आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली कोई भी गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन, जो भारत के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सख़्ती से रेगुलेटेड है, कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकते हैं.”

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के डिमना लेक में डूबे दोनों जूनियर डॉक्टर के शव बरामद, मोबाइल बचाने के क्रम में हुई घटना

जारी निर्देश में आगे लिखा, ”ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है. साथ ही, इससे उनकी पढ़ाई और भविष्य के पेशेवर अवसरों पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए सभी स्टूडेंट्स से आग्रह है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और कानून का पालन करें.”

कांग्रेस सांसद ने की आलोचना

कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा ने इसे लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के निर्देशों की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, ”दिल्ली विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र और वर्तमान सांसद होने के नाते मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस भ्रामक और डराने वाले बयान की कड़ी निंदा करता हूं.”

दीपेंद्र हुड्डा ने आगे लिखा, ”सुप्रीम कोर्ट के किस फ़ैसले में यह कहा गया है कि जंतर-मंतर पर होने वाले सभी प्रदर्शन और सभाएं पूरी तरह गैरकानूनी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के इस बयान में ऐसा दावा किया है? अपने स्टूडेंट्स से झूठ बोलने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को शर्म आनी चाहिए.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर