Friday, July 24, 2026

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों संग मुठभेड़ के बाद पुलिस की घेराबंदी, मौके पर पहुंचे एसपी, सर्च ऑपरेशन तेज

हजारीबाग : केरेडारी थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार शुक्रवार तड़के स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर आसपास और संभावित ठिकानों में बड़े पैमाने पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि राहुल दुबे गिरोह के फरार सदस्यों को जल्द से गिरफ्तार किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में आधी रात राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

अपराधियों से पूछताछ

WhatsApp Image 2026 07 24 at 08.21.46

मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों अपराधियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इनसे मिली जानकारी के बाद गिरोह के ओर सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी तक अभियान रुकेगा नहीं। हजारीबाग पुलिस इसे संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम कड़ी मानते हुए हर इनपुट पर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

चंद्रगुप्त माइंस के पास हुई मुठभेड़

FotoJet 2026 07 24T090713.641

बता दें कि केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल पुलिस बाइक सवार अपराधियों के किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे थे।

चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने मौके से भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी वहीं उसके साथी को भी पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर