Friday, July 24, 2026

केंद्र सरकार से बातचीत करने को सीजेपी तैयार, इस जगह पर सरकार से बातचीत की भरी हामी

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा समेत उनकी सारी मांगें बरकरार है.इस पर सरकार से बात होगी. सौरभ दास ने कहा, ”किसी न्यूट्रल जगह पर हमारी बातचीत की मांग सरकार ने मान ली है. हमें इसकी खुशी है. बातचीत के लिए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है. हमें खुशी है कि सरकार खुले दिमाग से हमारे सामने आई है और वो सड़कों पर उतरे लोगों की बात सुनने के लिए तैयार है.”

इसे भी पढ़ें : आधी रात पीएम मोदी का वीडियो संदेश, कहा – पेपर लीक पर बनेगा सख्त कानून, कैबिनेट मीटिंग में आज बड़ा फैसला

सौरभ दास ने कहा, ”वे जंतर-मंतर भी आ सकते थे. लेकिन हमने उनके सामने विकल्प रखा है. हम समझ सकते हैं कि जंतर-मंतर पर आने में वो हिचक सकते थे. हम समझदार पढ़े-लिखे लोग हैं.इसलिए हमने उनके सामने न्यूट्रल जगह का विकल्प रखा.”

जारी रहेगा आंदोलन

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिनों के बाद गुरुवार आधी रात अनशन ख़त्म करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ”कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते.”

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा, ”हमें राहत है और खुशी भी कि सोनम सर ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सर, आपके असाधारण साहस और त्याग के लिए आपका धन्यवाद. आपने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया. आपका जीवन इस देश के लिए बहुत अनमोल है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर