रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के लिए हरमू मैदान से निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भाजपा कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के सामने से ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी कांग्रेस के कार्यकर्ता नीट पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आंदोलन जारी रहेगा।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा के गैर बीजेपी राज्यों में पेपर लीक के बयान पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा – जम्मू में उपराज्यपाल का था शासन
बढ़ा राजनीतिक तनाव
हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के घेराव प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक तनाव और बढ़ गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने डटे हुए हैं। दोनों ओर से लगातार नारेबाजी हो रही है, वहीं एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर भी फेंके जा रहे हैं। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बैरिकेडिंग के दोनों ओर खड़े कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से अंडे फेंके जाने लगे। बाद में दोनों ओर से पत्थरबाजी की भी घटना हुई, जिसमें कई मीडियाकर्मियों के साथ साथ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को भी चोट लगी।
एसपी समेत पुलिस बल मौके पर तैनात
पुलिस ने तत्काल बीच में मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को नियंत्रित करने का प्रयास किया और हालात को बिगड़ने से रोका। मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, एसडीओ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय के आसपास भारी संख्या में पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया है


