Thursday, November 5, 2026

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई शिकायत, लगाया ये आरोप

रांची : नीट मामले में जारी छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन के समर्थन और बुधवार को भाजपा के कांग्रेस कार्यालयों के बाहर किए गए प्रदर्शन के खिलाफ कांग्रेस ने गुरूवार को झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. घंटों चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें : JPSC पीटी परीक्षा परिणाम रद्द करने की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, दो महीने बाद अगली सुनवाई

भाजपा कार्यालय के बाहर हुई धक्का-मुक्की

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी कर प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास पहुंचे, वहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान वरीय भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बोतलें, टमाटर व अंडे से हमला करने का प्रयास किया गया. इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता की जान जोखिम में पड़ी और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।

कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। इधर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

स्थिति बिगड़ती देख और सुरक्षा घेरा टूटने की आशंका के बीच पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर