Wednesday, July 22, 2026

रांची में बीजेपी ने जेपीएससी कार्यालय का किया घेराव, बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यालय के अंदर पहुंचे कार्यकर्ता

रांची : 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची में JPSC कार्यालय का घेराव किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता जेपीएससी कार्यालय के करीब पहुंच गए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गेट तोड़कर परिसर में भी घुसने में कामयाब हो गये, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. भाजयुमो कार्यकर्तांओं ने 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परिणाम रद्द करने, पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और अभ्यर्थियों के साथ न्याय की मांग की.

इसे भी पढ़ें : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर, प्रार्थी ने स्वंय बहस करने की मांगी अनुमति

घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य की हेमंत सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. ऐसे में पूरे परिणाम को रद्द कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी.

पोस्टर लगाया – रेट क्या है?

WhatsApp Image 2026 07 22 at 14.45.53

जेपीएससी कार्यालय के घेराव के दौरान प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग के बाहर लगाये गये सुरक्षा बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए गेट पर एक पोस्टर लगा दिया. पोस्टर में लिखा था-JPSC का क्या RATE है. इससे पहले लोगों ने नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कटऑफ मार्क्स सार्वजनिक करने की भी मांग की. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग उठाई.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर झारखंड के प्रशासनिक पदों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन होगा, तो राज्य के युवाओं के भविष्य का क्या होगा. उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थी कटऑफ से अधिक अंक लाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन परिणाम और चयन प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने के कारण वे मानसिक तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर