Tuesday, July 21, 2026

चतरा में नक्सली संगठन TSPC को लगा बड़ा झटका, हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार

चतरा : झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह चतरा जिले के लावलौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने संसद मार्च से रोका, प्रदर्शनकारियों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स का लाठीचार्ज

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू उर्फ रविकांत को एक गुप्त स्थान पर रखकर उससे गहन पूछताछ की जा रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और संगठन की गतिविधियों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि रविकांत लंबे समय से झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। झारखंड पुलिस उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता मान रही हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर