Education desk : आज के टाइम में Distance Education सिर्फ दूर रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए नहीं रहा। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी ये सबसे आसान रास्ता बन गया है। अगर आप रेगुलर क्लास नहीं कर सकते लेकिन UG, PG या PhD की डिग्री लेनी है तो ओपन यूनिवर्सिटी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यहां से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
Highlights:
Distance Education होता क्या है?
Distance Education में रोज कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होती। यूनिवर्सिटी आपको स्टडी मैटेरियल, ऑनलाइन क्लास, रिकॉर्डेड लेक्चर और असाइनमेंट देती है। बस एग्जाम देने के लिए आपको अपने नजदीकी एग्जाम सेंटर जाना होता है। ज्यादातर यूनिवर्सिटी होम सेंटर चुनने का ऑप्शन भी देती हैं।
Top 3 Open University जहां से कर सकते हैं पढ़ाई
1. IGNOU – Indira Gandhi National Open University
डिस्टेंस एजुकेशन का सबसे बड़ा नाम। NIRF 2025 की ओपन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में नंबर 1 पर है। 1985 से चल रही ये यूनिवर्सिटी पूरे भारत में फेमस है।
खास बातें: फीस कम है, हर राज्य में Regional और Study Centre हैं। नौकरी के साथ डिग्री पूरी करना आसान है।
कोर्स: 333+ प्रोग्राम – MBA, Foreign Language, Vocational Courses, UG, PG, PhD
फीस: ₹1500 से शुरू होकर ₹10,000+ तक। हर साल फीस अपडेट होती है।
वेबसाइट: ignou.ac.in > Admission For ODL Programme

2. DU SOL – Delhi University School of Open Learning
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर चलने वाली ये यूनिवर्सिटी भी काफी पॉपुलर है। यहां रेगुलर डिग्री के साथ MBA जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी मिलते हैं।
वेबसाइट: sol.du.ac.in

3. KSOU – Karnataka State Open University, Mysuru
NIRF 2025 की ओपन यूनिवर्सिटी लिस्ट में दूसरे नंबर पर। मैसूर की ये यूनिवर्सिटी Biotechnology, Mass Communication, Languages और रेगुलर UG कोर्स ऑफर करती है।
वेबसाइट: soumysuru.ac.in

और ये यूनिवर्सिटी भी हैं ऑप्शन में
– UPRTOU – U.P. Rajarshi Tandon Open University, प्रयागराज – NIRF 2025 में तीसरे नंबर पर
– BRAOU, YCMOU, NSOU, TNOU, MP Bhoj Open University
Distance Education के 5 बड़े फायदे
– नौकरी + पढ़ाई साथ में: ऑफिस मिस किए बिना डिग्री पूरी करें
– कम फीस: रेगुलर कोर्स के मुकाबले काफी सस्ता
– Flexibility: अपनी सुविधा के हिसाब से पढ़ाई का समय चुनें
– कहीं से भी एडमिशन: देश के किसी भी कोने से अप्लाई कर सकते हैं
– वाइड रेंज: UG, PG, Diploma, Certificate, PhD सब उपलब्ध
Distance Education में एडमिशन कैसे लें?
- UGC-DEB मान्यता वाली यूनिवर्सिटी चुनें
- यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- Online Registration करें
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- Application Fee जमा करें
Note: एडमिशन लेने से पहले यूनिवर्सिटी की मान्यता और लास्ट डेट जरूर चेक कर लें।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोरहाबादी में ‘थार’ का आतंक, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को मारी टक्कर
इसे भी पढ़ें : 16 जुलाई को होने वाले रथ यात्रा से पहले जगन्नाथपुर मंदिर ट्रस्ट कमेटी का बैंक खाता फ्रीज, जानें क्यों?
इसे भी देखें :


