Wednesday, July 22, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में 25 हजार नई नियुक्तियों की घोषणा की तैयारी में हेमंत सोरेन सरकार

राॅंची: झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों का अद्यतन ब्योरा मांगा गया है, ताकि चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके. सरकार का लक्ष्य विभिन्न विभागों में खाली पदों पर पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागवार रिक्तियों का अंतिम आकलन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: खूंटी ने पुलिस की छापेमारी कर राजेंद्र साव उर्फ मास्टर को अवैध हथियार व गोलियों के साथ किया गिरफ़्तार

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। नियुक्तियों से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और विभागवार पदों की जानकारी जल्द जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक आदेश कोई जारी नहीं किया गया है,

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर