Wednesday, July 8, 2026

” मैं उसका शव अपने घर भी नहीं लाऊंगी.” बारुईपुर रेप और मर्डर मामले में अभियुक्त प्रभाष मंडल की मौत के बाद मां की प्रतिक्रिया

कोलकाता : बारुईपुर रेप और मर्डर मामले में अभियुक्त प्रभाष मंडल की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उनकी मां की प्रतिक्रिया आई है. प्रभाष मंडल की मां ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “दो पुलिसकर्मी मेरे घर आए थे. मैं अभी-अभी उठी थी. उन्होंने मुझे बताया कि मेरे बेटे की मौत हो गई है और पूछा कि क्या मैं अस्पताल जाना चाहती हूं. मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं जा सकती, क्योंकि मेरे पति बीमार हैं.”

इसे भी पढ़ें : बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग बच्ची संग बर्बर रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मां ने ये कहा

”मैंने कहा कि आप लोग जो करना चाहते हैं, करिए. मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मेरे बेटे ने जो किया, उसकी उसे सज़ा मिल गई. मैं उसका शव स्वीकार नहीं करूंगी. मैं उसका शव अपने घर भी नहीं लाऊंगी. उसने कोई अच्छा काम नहीं किया. उसने गलत किया था और उसी की उसे सज़ा मिली है. उसे मार दें या जो करना हो करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मुझे उसकी लाश नहीं चाहिए.”

पुलिस के मुताबिक़ जब वो घटना की कड़ी जोड़ने के लिए प्रभास को घटनास्थल पर ले गई तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो प्रभास मंडल को लगी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कोलकाता से सटे दक्षिण 24-परगना जिले के बारुईपुर में रविवार को तालाब से एक किशोरी का शव बरामद किया गया था. इसके बाद इलाके के लोगों की नाराजगी भड़क उठी और उन्होंने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. रेप और हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों, आनंद सरदार, प्रभाष मंडल और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया गया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर