Wednesday, July 8, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ी कच्चे तेल की कीमतें, भारतीय शेयर बाज़ार में आई गिरावट

न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्धविराम के खत्म होने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ”मेरे हिसाब से यह अब ख़त्म हो चुका है” उन्होंने नेटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, ”मैं अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता. वे घटिया लोग हैं” ट्रंप ने कहा, “जहां तक मेरा सवाल है, यह मामला ख़त्म हो चुका है. उनसे बात करना समय की बर्बादी है. वे झूठ बोलते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के वार्ताकार चाहें तो बातचीत कर सकते हैं, लेकिन ‘वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें : ईरान संग युद्धविराम ख़त्म होने का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान, ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा

ट्रंप के बयान से बढ़ी कीमतें

युद्धविराम ख़त्म होने से जुड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 5% से अधिक वृद्धि देखी गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के प्रमुख मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.5% बढ़कर 78.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. होर्मुज़ स्ट्रेट में तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. इसी कारण कच्चे तेल के दामों पर दबाव बना और कीमतें ऊपर चली गईं.

यूरोपीय शेयर बाजार पर पड़ा असर

दूसरी ओर, नेटो शिखर सम्मेलन में दिए राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों का सीधा असर यूरोपीय शेयर बाजार पर पड़ा है. यूरोप का प्रमुख स्टॉक्स 600 इंडेक्स 1.6% गिरकर 636.08 अंक पर पहुंच गया. यह एक सप्ताह का सबसे निचला स्तर है. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने के समझौते से जुड़े एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के बाद कच्चे तेल के दाम युद्ध से पहले से स्तर पर पहुंच गए थे.

भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीज़फ़ायर को खत्म हो चुका बताने के बाद भारतीय बाज़ारों पर असर पड़ा है. बुधवार को कारोबार के अंतिम घंटों में सेंसेक्स और निफ्टी 2% से ज्यादा टूट गए. बुधवार को कारोबार के आखिरी घंटों में बीएसई सेंसेक्स 1,677.12 अंक यानी 2.15% गिरकर 76,503.60 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 516.65 अंक यानी 2.12% टूटकर 23,882.05 के स्तर पर बंद हुआ.

एशिया के बाज़ारों का हाल

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.35% गिर गया. वहीं, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2.11% और चीन का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स 0.49% नीचे बंद हुआ. हालांकि इसके उलट, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.99% की बढ़त के साथ बंद हुआ. मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 393.19 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर