जमशेदपुर : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस ने हाल ही में 2 लाख का इनाम घोषित किया था और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी. बताया जा रहा है कि पुलिस के लगातार बढ़ते दबिश और कुर्की जब्ती की कार्रवाई से बचने के लिए मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पलामू के सिक्का गांव के एक परिवार के छठे सदस्य की हुई मौत, सातवां इलाजरत, अब सिर्फ बचे हैं तीन
2 लाख का इनाम
हिमांशु हत्याकांड के बाद से ही विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा फरार चल रहा था. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं. मामले की गंभीरता और आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए झारखंड सरकार और जमशेदपुर पुलिस ने उस पर दो लाख का भारी-भरकम इनाम घोषित किया था. वह पुलिस की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल था.
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि 27 जून की रात जमशेदपुर में हिमांशु सिंह नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे.जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस पूरी साजिश और हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ही था. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही वह भूमिगत हो गया था.
रिमांड पर लेकर पुलिस की पूछताछ
विश्वनाथ मंडल के आत्मसमर्पण की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में हलचल तेज हो गई. न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का निर्देश दिया है. जमशेदपुर पुलिस अब आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार, हत्या के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल अन्य मददगारों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
भाजपा नेता की हुई थी गिरफ्तारी


