Sunday, November 1, 2026

रांची में जमीन कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, मामला दर्ज

रांची : राजधानी में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बगान निवासी जमीन कारोबारी विजेंद्र सिंह को निशाना बनाया गया है। उनसे व्हाट्सएप संदेश और कॉल के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर बरियातू थाना में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में POCSO कानून के दर्ज अलग अलग मामलों में 28 फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप संदेश से रंगदारी

पीड़ित विजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की। संदेश में साफ चेतावनी दी गई कि तय समय के भीतर रकम नहीं पहुंची तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

विजेंद्र सिंह के अनुसार, वह शिकायत लेकर बरियातू थाना पहुंचे ही थे कि इसी दौरान उनके मोबाइल पर फिर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए एक सप्ताह के भीतर रंगदारी की रकम पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

कारोबारी ने पुलिस को यह भी बताया कि धमकी देने वाले ने उनके परिवार, गाड़ी और गतिविधियों की पूरी जानकारी साझा की। इससे आशंका है कि उनकी रेकी कराई गई है। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस अब मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप कॉल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

लगातार निशाने पर कारोबारी

राजधानी में पिछले एक महीने के दौरान कई कारोबारियों से प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी जा चुकी है।
5 जून: कारोबारी उदय शंकर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी।
4 जून: सर्राफा कारोबारी सुमन पाल से पांच करोड़ रुपये की मांग।
24 जून: कॉस्मेटिक कारोबारी उमाशंकर सिंह से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी।
जलजोगा रेस्टोरेंट के संचालक से 50 लाख रुपये की मांग।
जय हिंद फार्मा के संचालक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी।
कारोबारी से बेटे की हत्या की धमकी देकर दो करोड़ की रंगदारी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर