Tuesday, July 7, 2026

झारखंड भाजपा ने राज्यपाल को हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन में राज्यसभा सांसद व भाजपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और झारखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा झारखण्ड प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र में घटित बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के संबंध में एक ज्ञापन समर्पित किया। सौंपे गए ज्ञापन में घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले की जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराए जाने की मांग की गई।
राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बीते 27 जून को आदित्यपुर में पुलिस की उपस्थिति में हिमांशु सिंह की हत्या हुई, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। शिष्टमंडल ने आरोप लगाया कि मामले की जांच निष्पक्ष ढंग से नहीं की जा रही है तथा वास्तविक तथ्यों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने घटना के समय उपस्थित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल महोदय से मामले में हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक पहल करने हेतु आग्रह किया ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा दोषी व्यक्तियों एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर