Tuesday, July 7, 2026

रांची : जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने पूरे रथ यात्रा मार्ग किया अवलोकन

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं SSP राकेश रंजन ने आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 की व्यापक तैयारियों को लेकर संयुक्त रूप से पूरे रथ यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग सहित मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर अनेक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए साथ ही इन्होंने नीलाद्री प्रशासनिक भवन में बैठक भी की।

इसे भी पढ़ें : 16 जुलाई से शुरू होगा “रथ यात्रा महोत्सव”, सीएम हेमंत सोरेन को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने किया आमंत्रित

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:

1. अतिक्रमण मुक्त मार्ग: रथ यात्रा के पूरे मार्ग को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए गए। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए।

2. स्वास्थ्य एवं आपातकालीन व्यवस्था: मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस तथा मेडिकल टीम तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

3. विद्युत व्यवस्था: बिजली के तार कहीं भी खुले न रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए गए। पूरी विद्युत व्यवस्था को चेक किया जाएगा तथा बैकअप की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

4. स्वच्छता व्यवस्था: मेला क्षेत्र में नियमित अंतराल (कुछ घंटों में) साफ-सफाई कराई जाएगी। बायो टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी तथा पेयजल की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

5. सुरक्षा एवं निगरानी:
– पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।
– कंट्रोल रूम में 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।
– फायर ब्रिगेड की गाड़ी रेडी-टू-मूव स्थिति में हमेशा तैनात रहेगी।

6. खोया-पाया केंद्र: रथ यात्रा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा ताकि आमजन को सुविधा हो।

7. मीडिया व्यवस्था: मीडिया कवरेज के लिए वॉच टावर की व्यवस्था की जाएगी।

8. जगन्नाथपुर मेला समिति को निर्देश:
– मेला समिति को तुरंत आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के सुझाव दिए गए, जिसके माध्यम से यात्रा से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान और जन जागरूकता की जा सकेगी।
– सभी वालंटियर को आईकार्ड उपलब्ध कराए जाये तथा उनका विस्तृत ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया जाय ।

जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की सांस्कृतिक धरोहर

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “जगन्नाथपुर रथ यात्रा रांची की सांस्कृतिक धरोहर है। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष की रथ यात्रा पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य हो। जनसहयोग से हम इसे यादगार बनाएंगे।” वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर जोर देते हुए कहा कि “श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम सभी स्तर पर सतर्क रहेंगे तथा किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।”

जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 की तैयारी में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर