Tuesday, July 7, 2026

16 जुलाई से शुरू होगा “रथ यात्रा महोत्सव”, सीएम हेमंत सोरेन को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने किया आमंत्रित

रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “रथ यात्रा महोत्सव” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों तथा स्थानीय जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। “रथ यात्रा महोत्सव” का शुभारम्भ 16 जुलाई 2026 से होगा।

इसे भी पढ़ें : JPSC कार्यालय के बाहर 14वीं जेपीएससी रिजल्ट में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो का हल्ला बोल

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर